MI vs SRH Highlights:सनराइजर्स हैदराबाद की इस सीजन की लगातार 5वीं जीत

मुंबई इंडियंस ने रयान रिकेल्टन के नाबाद 123, जो MI के लिए सबसे तेज सेंचुरी थी, मुंबई इंडियंस को एक और मैच में हार का सामना करना पड़ा है।
आईपीएल 2026 के 41वें मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट से मात दे दी। 243 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और 19वें ओवर में ही जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ टीम ने इस सीजन में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की।

244 का लक्ष्य भी नहीं बचा पाए मुंबई के गेंदबाज

मुंबई ने भले ही हैदराबाद के सामने 244 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा, लेकिन गेंदबाजी में शुरुआत से ही धार नजर नहीं आई। पावरप्ले में ही Abhishek Sharma (45) और Travis Head (76) ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 92 रन जोड़ दिए, जिससे मैच का रुख वहीं तय हो गया।

इसके बाद Ishan Kishan बिना खाता खोले ही आउट हो गए, लेकिन Heinrich Klaasen ने नाबाद 65 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को मजबूती दी। उनके साथ Salil Arora ने 30 रन बनाकर जीत पर मुहर लगा दी।

मध्यक्रम में Nitish Kumar Reddy ने 21 रनों का योगदान दिया। वहीं, मुंबई की ओर से Allah Ghazanfar सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 2 विकेट हासिल किए, लेकिन तब तक मैच हाथ से निकल चुका था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top