वॉशिंगटन हिल्टन होटल में गोलीबारी : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बाल बाल बचे

वॉशिंगटन हिल्टन होटल में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान गोलीबारी हुई है यह घटना शनिवार की रात,उस दौरान हुई जिसमे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया समेत कई अमेरिकी अधिकारी मौजूद थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सुरक्षित रहे और अन्य शीर्ष अमेरिकी नेताओं को शनिवार रात व्हाइट हाउस संवाददाताओं के वार्षिक डिनर से किसी अनिर्दिष्ट खतरे के बाद निकाला गया।अभी तक जो पता लगा है इस घटना में
जो गोलाबारी हुई उसमे 31 वर्षीय कोल टोमस एलन, टोरेंस, कैलिफ़ोर्निया से, व्हाइट हाउस संवाददाता रात्रिभोज के एक चौकी पर एक शॉटगन, हैंडगन और चाकुओं के साथ दौड़ते हुए पहुंचे। गुप्त सेवा एजेंटों ने उन्हें जल्दी ही नियंत्रित कर लिया; अब वह हिरासत में हैं घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस संबोधन में सुरक्षा एजेंसियों की प्रतिक्रिया की सराहना की, सुरक्षा फुटेज जारी किया,


वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के डिनर में गोलीबारी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से जोड़ा है।
जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या इस घटना के पीछे ईरान का हाथ हो सकता है, तो उन्होंने कहा,
“मुझे ऐसा नहीं लगता, लेकिन जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक कुछ भी निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता। ट्रंप ने यह भी कहा कि वह ईरान के मुद्दे पर पीछे नहीं हटेंगे
फिलहाल जांचकर्ता अपना काम कर रहे हैं।” इसके पीछे किसका हाथ हो सकता है
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा कि जो लोग सबसे अधिक प्रभाव डालते हैं, अक्सर वही निशाने पर आते हैं।
ट्रंप ने कहा, “जिनका प्रभाव सबसे बड़ा होता है, वही अक्सर निशाने पर होते हैं।”
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस घटना के बावजूद सार्वजनिक कार्यक्रम प्रभावित नहीं होंगे। ट्रंप ने घोषणा की कि अगले 30 दिनों के भीतर White House Correspondents’ Association का संवाददाता रात्रिभोज फिर से आयोजित किया जाएगा और हिंसा की वजह से कार्यक्रमों को बाधित नहीं होने दिया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top